लखीमपुर खीरी के थारू क्षेत्र में तैनात लेखपाल आलोक वर्मा पर ग्रामीणों से अवैध वसूली के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने एसडीएम को पत्र भेजकर लेखपाल को तत्काल हटाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।