कोंडागांव: ग्राम बोरगांव में अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जनपद सदस्य विक्की दास को नम आंखों से दी विदाई
फरसगांव ब्लाक के बोरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं कांग्रेस के युवा नेता विश्वजीत दास उर्फ विक्की दास का शनिवार सुबह रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।शनिवार की शाम करीब 4 बजे उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम बोरगांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।