सरधना: गुड फ्राइडे पर सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही भीड़, प्रभु यीशु मसीह को किया गया याद
सरधना ऐतिहासि कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना में भाग लिया। शुक्रवार को सुबह से ही चर्च परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।