गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में विधायक कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधीजी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर आतंकवाद विरोधी शपथ ली
आज विधायक कार्यालय गुण्डरदेही में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधीजी का 35 वीं पुण्यतिथि अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर आतंकवाद विरोधी शपथ लिया गया इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों नें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी अपने दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया।भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ा, पंचायती राज को मजबूत किया और सूचना क्रांति की नींव रखी।