वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड सारनाथ में अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही की गई
विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी। वार्ड सारनाथ के अतर्गत राम सहारे सोनकर द्वारा रूपनपुर नटोई, पंचकोशी, आशापुर रोड, वार्ड-सारनाथ वाराणसी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये पूर्व में निर्मित तलों में संचालित किये जा रहे होटल के 05 कमरों को सील कर सारनाथ थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया