अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ थाना लंका की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को अवैध तमन्चे एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। चोरों के कब्जे से वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 15 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया है। तीनों के ख़िलाफ़ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।