महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को छात्र आंदोलनरत रहे। छात्रों ने आक्रोशित रूप से ‘विश्वविद्यालय प्रशासन होश में आओ’ व ‘विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। समाजवादी छात्र सभा और NSUI संगठन से जुड़े छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप है कि जनपद में धारा-144 लागू है।