विदिशा नगर: उपार्जन अव्यवस्था पर किसान कांग्रेस का विरोध, भूख हड़ताल की चेतावनी
विदिशा में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। माधवगंज में जिला अध्यक्ष विनीत दांगी के नेतृत्व में किसानों ने एकदिवसीय शनिवार दोपहर 12 बजे भूख हड़ताल की। किसानों का आरोप है कि 10 अप्रैल से शुरू हुई खरीदी में भारी अव्यवस्थाएं हैं, स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे और मजबूरी में फसल व्यापारियों को कम दाम में बेचनी पड़ रही है।