दमोह: भैंस के आगे बीन बजाकर संविदा कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल जारी
Damoh, Damoh | Jun 8, 2026 दमोह जिला अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को सातवें दिन अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भैंसों के झुंड के सामने बीन बजाकर और प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण की मांग उठाई। इस दौरान एनएचएम लिखा गया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।