खगड़िया: नवादा घाट स्थित बागमती नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, खगड़िया सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित नवादा घाट के पास बागमती नदी से शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। इधर शनिवार को चौथम पुलिस ने अज्ञात शव का सदर अस्पताल खगड़िया में पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम सात बजे तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि नवा