कर्वी: सेवानिवृत्त सैनिक दीपक कुमार ने छह नामजद समेत अन्य पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप, एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के चकला राजरानी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक दीपक कुमार ने शनिवार सुबह 11 बजे एसपी से शिकायत कर मूलचंद्र, खेमराज, तुलसीदास, संदीप, रोहित, केशव प्रसाद समेत अन्य पर 26 जून की रात लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। हमले में चार लोग घायल हुए। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की।