बिंदकी: बिंदकी के नजाही बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद और हुए धन्य
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के नजाही बाजार श्री राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी देवी के चौथे स्थापना दिवस पर मंगलवार को दिन में 1 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ। विशाल भंडारे का शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने मां बगलामुखी देवी, श्री राम जानकी आदि देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके किया। हजारों लोगों ने पाया प्रसाद।