विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर दक्षिण में दिव्यांग महिला ने निःसहायों को कंबल वितरित किए
कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय सुरेश प्रसाद सिंह के ठेला चालक पुत्र नवीन कुमार सिंह एवं उनकी दिव्यांग धर्म पत्नी माला कुमारी जो खुद गूंगी हैं। उनके द्वारा कड़के की सर्दी को देखते हुए मकर संक्रांति के शुभ अवसर कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के समर्था गांव में गरीब,नि:सहाय लोगों के बीच 51 कंबल वितरण किया।