ग्राम पंचायत पड़री में जनकल्याण को समर्पित महत्वपूर्ण विकास कार्यों के अंतर्गत प्रस्तावित नहर एवं सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जिन्होंने समारोह में भूमिपूजन कराया। इसके बाद मंत्री राधा सिंह मौजूद लोगों को संबोधित किया।