कोंडागांव: कोंडागांव में 25 दिन तक बच्चों में खेल और रचनात्मकता का जुनून, शिविर का भव्य समापन हुआ
कोंडागांव में 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का चौपाटी स्थित आदिवासी विश्रामगृह में समापन हुआ। शिविर में करीब 550 बच्चों ने फुटबॉल, जूडो, कराते, तीरंदाजी, स्वीमिंग समेत विभिन्न खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में बच्चों ने “कबाड़ से जुगाड़”, होलोग्राम, चित्रकला, गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।