पूरनपुर: धनाराघाट मार्ग पर जलभराव के कारण शारदा नदी के पेंटून पुल पर आवागमन ठप
पूरनपुर के धनाराघाट मार्ग स्थित शारदा नदी के पेंटून पुल पर सोमवार बारिश के चलते आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारी वर्षा के कारण मार्ग पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन फंसने लगे है। एहतियातन पुल से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। ज्यादा जरूरत होने पर भीरा पलिया मार्ग से जाने की पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने अपील की है।