कांके: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से हथियार के साथ तीन अपराधी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2026 जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से हथियार के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डु और रोहित महली को पकड़ा।