मऊरानीपुर: पठाकरका की खिरक पर मिली इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर, अज्ञात महिला का जला शव मिलने से सनसनी
झांसी के ग्राम पंचायत पठाकरका की खिरक पर एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रशासन ने लोगों से पहचान कराने में सहयोग की अपील की है।