सिकंदरा: सिकंदरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मिर्ची लदा ट्रक पलटा, चालक को मामूली चोट आई, टला बड़ा हादसा
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा