राजगढ़: अखिल भारतवर्षीय दाधीच दाहिमा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दाधीच बंधुओं द्वारा सादुलपुर में गर्मजोशी से स्वागत
Rajgarh, Churu | Aug 2, 2026 अखिल भारतवर्षीय दाधीच दाहिमा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण के सादुलपुर आगमन पर पंडित रामनिवास व गिरधारी लाल ने अतिथियों का तिलक किया इसके पश्चात सादुलपुर तारानगर चंगोई सात्यू के दाधीच बंधुओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दाधिमती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की। व राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यार्पण किया।