कौंच: पिरौना गांव में कूड़ा और गोबर डालकर अतिक्रमण का आरोप, पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 13, 2026 कोंच तहसील के ग्राम पिरौना निवासी रामदयाल पुत्र हरदास ने शनिवार सुबह 9 बजे जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उनके घर के पास राजेंद्र पुत्र लल्लू सहित कुछ लोग कूड़ा, गोबर आदि डालकर भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि मना करने के बावजूद संबंधित लोग नहीं मान रहे हैं। मामले में प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।