सिद्धमुख: राउमावि भुवाड़ी में भामाशाह सोहनलाल रणवा ने सभी 293 विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट और बैज का वितरण किया, जताया आभार
अंचल के गांव भुवाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सोहनलाल रणवा द्वारा सभी 293 विद्यार्थियों को टाई बेल्ट और बैज का वितरण किया गया। संस्था प्रधान संदीप कुमार ने भामाशाह द्वारा किये इस नवाचार की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। भुवाड़ी के प्रशासक सरपंच शीशराम पूनियां व चन्द्रभान गोठवाल प्राचार्य ने भी भामाशाह द्वारा किये कार्य को अनुकरणीय बताया।