राजपुर पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन पर की बड़ी कार्यवाही राजपुर पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश ले जाने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गोवंश से भरा वाहन पकड़ते हुए दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश बाबूलाल और अजय का नाम शामिल है। दोनों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।