महाराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के घुघली नगर के व्यापारी के पत्नी के साथ अपहरण महिला ने बोलेरो का फाटक खोल कर बचाई अपनी जान
घुघली नगर के एक व्यापारी की पत्नी का बोलेरो चालक ने बुधवार रात में अपहरण का प्रयास किया। बोलेरो में महिला को अकेली देख ड्राइवर ने छेड़खानी करने का कोशिश करने लगा। महिला अपना आबरू बचाने के लिए बोलेरो का दरवाजा खोल बाहर कूद गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि, ड्राइवर हमारा जेवरात लूटने की फिराक में था। घुघली पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई ।