बाबई: गोंडलवाडा मे आपसी विवाद के चलते आरोपियो ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला रमा पति रजत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अरविंद और गोविंद दोनों ने फरियादी महिला से गोंडलवाडा में उसके खेत के पास गाली गलौज कर मारपीट की पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।