दमोह: पूर्व नपाध्यक्ष शंकर राय का निधन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई, यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
Damoh, Damoh | May 8, 2026 दमोह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी शंकर राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार सुबह राय चौराहा स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो हटा नाका मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा मे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शंकर राय सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जाने जाते थे।