हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ कोर्ट ने टाउन में एक व्यक्ति से 4 किलो 410 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन में एक व्यक्ति से 4 किलो 410 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में हनुमानगढ़ कोर्ट ने आरोपी रामलाल पुत्र साहब राम जाट को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ खिलेरी बास का निवासी है।