हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के हतिसा पुल के पास ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में कैंटर चालक की हुई दर्दनाक मौत
हाथरस गेट के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हतिसा पुल के पास ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। कैंटर चालक विनोद कुमार पुत्र राजवीर अलीगढ़ जनपद के गांव भरतुआ का रहने वाला था। कैंटर चालक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।