जिला सेवायोजन कार्यालय में 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड आठवीं से 12वीं पास, 18 से 28 वर्ष के युवक-युवतियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,483 वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा, आधार कार्ड और बैंक विवरण के साथ शामिल हो सकते हैं।