पूरनपुर: कोतवाली के बाहर ग्रामीण पर धारदार हथियार से किया हमला, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर। माधोटांडा रोड पर हुए विवाद के बाद शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। गांव धरमंगदपुर निवासी अकील और लोधीपुर के चुन्ने खां पक्ष में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई और मेडिकल की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अकील के बाहर निकलने पर बाइक से आए एक युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,