बिहार विधानसभा चुनाव और आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बेतिया पुलिस ने बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिलेभर में छापेमारी, वाहन जांच और वारंट अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।