औरैया: बिधूना के कल्यानपुर जाग़ू गांव में बदले की आग में सगे भाइयों ने गांव निवासी किसान की हत्या की, दोनों आरोपी भेजे गए जेल
औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू में किसान की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर किसान दिया। की हत्या गांव के ही दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी। बहन के साथ अभद्रता होने से नाराज भाइयों राजकिशोर और उसके छोटे भाई कुंजबिहारी ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दोनों ने किसान से बदला देने की योजना काफी समय पहले बनाई थी।