फतेहाबाद: आगरा फतेहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | May 13, 2026 थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-फतेहाबाद रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान जगदीश निवासी नवामील कलुआ पुरा के रूप में हुई ।