राहे: बारेंदा गांव में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
Rahe, Ranchi | Mar 13, 2024 सोनाहातू प्रखंड के बारेंदा गांव में हाथी के हमले से 65 वर्षीय बुजुर्ग बसंत लाल कोईरी की मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना रांची सांसद संजय सेठ को मिली। सूचना मिलते ही सांसद घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से मुलाकात किया। मौके पर से ही डीएफओ और रेंजर से फोन पर बात कर अविलंब मुआवजा और अन्य मदद करने का निर्देश दिया।