राहे: राहे के शिवटंगरा का दो दिनी मेला हुआ संपन्न
Rahe, Ranchi | Mar 10, 2024 राहे प्रखंड के प्रसिद्ध शिवटंगरा शिव मंदिर, बिसना बाबा मंदिर, सोलहआना समिति मंदिर में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ ही दो शिव मेला संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने यहां मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि दी। मेला में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भक्तों के लिए चना का वितरण किया गया। रात में बंगाल की प्रसिद्ध छऊ नृत्य मंडली द्वारा नृत्य किया गया।