राहे: दूधीटांड़ गांव में आपसी विवाद को लेकर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Rahe, Ranchi | Mar 12, 2024 दूधीटांड़ गांव में आपसी विवाद में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात की है। मृतक मोहन महली सिल्ली थाना क्षेत्र के पोगड़ा गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। राहे पुलिस प्रभारी फैज रब्बानी के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।