राहे: जेएसएससी पीजीटी के अभ्यर्थियों ने राजभवन के समक्ष किया भूख हड़ताल
Rahe, Ranchi | Mar 9, 2024 जेएसएससी पीजीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन राजभवन के समक्ष जारी रहा। अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। इस दौरान एक अभ्यर्थी राहुल कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अन्य अभ्यर्थियों ने डॉक्टर से दिखाया। प्रदर्शन में गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और कॉमर्स के विद्यार्थी शामिल हुए।