शाहजहाँपुर। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में आगामी दीक्षान्त परेड समारोह-2026 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।