बालाघाट: विधायक तालाब में उतरीं, कचरा उठाकर दिखाई हकीकत, NGT के आदेश पर नपा की कार्यशैली पर सवाल
जल गंगा संवर्द्धन अभियान के बीच देवी तालाब की दुर्दशा को लेकर 4 मई सोमवार की सुबह को अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब विधायक अनुभा मुंजारे स्वयं तालाब में उतरकर घमेले से कचरा और गंदगी निकालती नजर आईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शुरू हुआ यह सफाई अभियान प्रशासन और नगरपालिका की निष्क्रियता पर सीधा सवाल बनकर उभरा। विधायक मुंजारे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि NGT के