Jamshedpur - बिस्टुपुर में DD club के विवाद मे पुलिस के सामने खूनी हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस वैन से उतारकर युवक पर चाकू से हमला , 2 लोगो की स्थिति बहुत नाजुक
जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित DD Double Down (DD) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फुटेज में पूरी वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना पर बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और कुछ युवकों को पुलिस वाहन के पास लाया गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक को पुलिस वैन से नीचे उतारने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
हमले में आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि प्रत्युष सिंह भी मारपीट में घायल हो गए। बीच-बचाव और स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। तीनों घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां हिमांशु सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले क्लब के अंदर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में बाहर निकलने के बाद हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल से पुलिस ने खून के निशान, एक चप्पल और घटना में इस्तेमाल किए गए डैगर का कवर बरामद किया है। पुलिस CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।
प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह एक युवती को लेकर हुआ आपसी विवाद बताए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल बिस्टुपुर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी तेज हो गई है।
#JamshedpurDDclubvivad #Bistupurddclubchakubaazi #DDDoubleDown #BreakingNews #CrimeNews #KnifeAttack #CCTV #Police #JharkhandNews #TMH #BistupurPolice #JamshedpurCrime #LatestNews #NewsTimesJharkhand #JharkhandPress #CrimeUpdate #LawAndOrder #ExclusiveNews #JamshedpurUpdates #samachartimes
Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 29, 2026