हुसैनगंज: हुसैनगंज में विभिन्न स्थानों पर निकाली गई प्रभात फेरी
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को बिहार दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया. वहीं बिहार सरकार के भी सभी विभाग के कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारियों सहित कर्मियों ने सुबह में प्रभात फेरी निकाल कर बिहार दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए.