कटकमदाग: जे.एस.एल.पी.एस. के अडरा एवं कटकमदाग संकुल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन
जेएसएलपीएस के अडरा व कटकमदाग संकुल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन। हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड में जे.एस.एल.पी.एस की ओर से अडरा एवं कटकमदाग आजीविका महिला संकुल संगठन में 75वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। अडरा संकुल संगठन के ग्राम सुल्ताना स्थित कार्यालय में संकुल के अध्यक्ष इंदु कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।