कटकमदाग: एनएच 33 शालपर्णी के निकट हुई सड़क हादसा में पुलिस जवान की मौत
हज़ारीबाग एनएच 33 शालपर्णी के निकट हुई सड़क हादसा में पुलिस जवान की घटना स्थल पर हो मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महेंद्र पाल उम्र लगभग 49 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान श्याम बिहारी मेहता के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद टेलर के चालक और खलासी वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।