कटकमदाग: बीजेपी झारखंड प्रदेश में अहम ज़िम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले विधायक मनीष जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी (झारखंड प्रदेश) में प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष का अहम जिम्मेदारी मिलने के पश्चात बुधवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से उनके राजधानी स्थित रांची आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।