कटकमदाग: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी के आह्वान पर कृष्णानगर पहुंचे हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पावन श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के आगमन के निमित्त देश भर के देवालयों और तीर्थ स्थलों की साफ- सफाई का विशेष अभियान चल रहा है. मंगलवार की सुबह ग्राम कृष्णानगर स्थित शिव मंदिर में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने पहुंच कर साफ सफाई की.