मुंगेर: सदर अस्पताल में बीते 5 दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन
Munger, Munger | Mar 23, 2024 सदर अस्पताल मुंगेर में विगत पांच दिनों से एक्स-रे जांच की सुविधा पूरी तरह बंद है जिसके कारण मरीजों को पैसे खर्च कर बाहर से एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। प्राईवेट एक्स-रे जांच केंद्र में ₹500 से ₹700 अतिरिक्त खर्च इलाज पर पड़ रहा है। दरअसल पीपीई मोड पर संचालित एक्स-रे जांच केंद्र में पांच दिनों से शॉट सर्किट से जल जाने के कारण मशीन बंद पड़ी है।