मुंगेर: सदर प्रखंड के हरीणमार थाना पुलिस द्वारा होली के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Munger, Munger | Mar 23, 2024 रंगो के त्योहार होली पर्व को शांति पूर्वक माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर प्रखंड के हरीणमार थाना पुलिस द्वारा हरीणमार थाना परिसर मे थानाध्यक्ष की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारा के साथ होली का पर्व को मनाने की अपील की।