गुमला: सिसई रोड छठ तालाब के पास दो बाइकों की टक्कर में दंपति व मासूम घायल
Gumla, Gumla | May 1, 2026 शहर के सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप शुक्रवार को दोपहर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि एक दंपति के साथ बाइक पर सवार मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घायल दंपति और मासूम बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजा गया।