पटना ग्रामीण: पटना में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,"न नीतीश कुमार ने कोई इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने कोई समर्थन वापस लिया है"।
बिहार की राजनीतिक हलचल पर सबकी नजर है। महागठबंधन की सरकार गिरेगी या नहीं गिरेगी,नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में आएंगे कि नहीं आएंगे इसको लेकर माथापच्ची हो रही है। पूरे देश की नजर बिहार पर ही टिकी है। जेडीयू से लेकर आरजेडी तक,बीजेपी से लेकर हम तक हर कोई बैठक करने में लगा है।