पटना ग्रामीण: पटना में RJD विधायक विजय मंडल ने कहा- बिहार में कर्पूरी ठाकुर का सबसे बड़ा विरोधी कोई है तो वह नीतीश कुमार हैं
पटना में राजद पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद बाहर निकले राजद विधायक विजय मंडल ने नीतीश कुमार को लेकर कड़ा बयान दिया है। राजद विधायक ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर का यदि कोई सबसे बड़ा विरोधी है तो वह नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के खिलाफ आरक्षण का विरोध करने वाले नीतीश कुमार ही हैं।